
जनपद औरैया में PET-2026 की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान औरैया उत्तर प्रदेश
औरैया। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा रविवार, 1 नवंबर 2026 को आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 को जनपद औरैया में शांतिपूर्ण, सकुशल एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा।
परीक्षा के दौरान अपर जिलाधिकारी औरैया एवं अपर पुलिस अधीक्षक औरैया ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षा संचालन तथा अभ्यर्थियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को परीक्षा की शुचिता बनाए रखने और सभी व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के आवश्यक निर्देश दिए।


