मऊगंज में राजस्व तथा पुलिस अधिकारियों की संयुक्त बैठक आज
मऊगंज विशाल समाचार: मऊगंज कलेक्ट्रेट सभागार में 6 जनवरी को दोपहर एक बज से राजस्व तथा पुलिस अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक में कलेक्टर संजय कुमार जैन जिले की कानून व्यवस्था की स्थिति की अनुभागवार समीक्षा करेंगे। सभी एसडीएम, एसडीओपी, तहसीलदार तथा थाना प्रभारियों को अद्यतन जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

