पूणे

ध्रुव ग्लोबल स्कूल के योगा खिलाडी,अद्विका व श्रावणी को रिदमिक पेयर योगासन में कांस्यपदक

ध्रुव ग्लोबल स्कूल के योगा खिलाडी,अद्विका व श्रावणी को रिदमिक पेयर योगासन में कांस्यपदक

डीएसओ पुणे डिविजनल योगासन प्रतियोगिता हुई खत्म

 

पुणे, विशाल समाचार:एकाग्रता, लवचिकता और बेहतरीन प्रस्तूतीकरण के त्रि संगम की वजह से नांदे स्थित ध्रुव ग्लोबल स्कूल की योगा खिलाडी अद्विका जाधव और श्रावणी जाधव ने स्टेट लेवल स्कूल कॉम्पिटिशन मेंं १९ साल से कम उम्र के रिदमिक पेयर योगासन कैटेगरी में कांस्यपदक जीता है. इससे वे २०२५-२६ में होने वाले स्टेट लेवल स्कूल योगासन कॉम्पिटिशन के लिए क्वालिफाई हो गई है. इस कामयाबी के लिए ध्रुव ग्लोबल स्कूल के डायरेक्टर यशवर्धन मालपाणी और प्रिंसिपल संगीता राउतजी ने सभी योगा खिलाडी और कोच को बधाई और शुभकामनाएं दीं.

 

योगासन कॉम्पिटिशन डीएसओ पुणे डिविजन ने संगमनेर के मालपाणी लॉन्स में आयोजित की थी. यह प्रतियोगिता १४ से १९ साल से कम उम्र के छात्रों के लिए थी. इसमें अलग अलग स्कूलों के कई योगा खिलाडी ने हिस्सा लिया. इस प्रतियोगिता में नांदे के ध्रुव ग्लोबल स्कूल के योगा खिलाडियों ने बैलेंस, हारमनी और बेहतरीन स्किल्स का शानदार प्रदर्शन किया.

 

१४ साल से कम उम्र के बच्चों के लिए आयोजित रिदमिक पेयर प्रतियोगिता में, ध्रुव ग्लोबल स्कूल के योगा खिलाडी मेधांश बहादुर और निधिशा तरलकर ने अपना हुनर दिखाया. साथ ही, स्कूल के अबीर जोशी ने आर्टिस्टिक सोलो में अपना टैलेंट दिखाया. खिलाडियों की एकाग्रता, लवचिकता और खूबसूरत प्रस्तूतीकरण देखकर दर्शक हैरान रह गए.

 

१९ साल से कम उम्र की लडकियों में, श्रावणी जाधव और अद्विका जाधव ने २०२५-२६ के लिए स्टेट लेवल स्कूल योगा प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया है. स्कूल के सभी योग खिलाडी की कडी मेहनत, डिसिप्लिन और योग के प्रति समर्पण स्टेट लेवक पर दिखाई दिया है.

 

इन सभी योग खिलाडी को उनके मेंटर्स और टीचर्स वैष्णवी आंद्रे, वैष्णव कोर्डे और श्रद्धा चावरे ने कीमती गाइडेंस दी.

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button