महाराष्ट्र

कोका-कोला इंडिया और हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरेजेज ने ‘लोकली योर्स’ कैंपेन के माध्यम से महाराष्ट्र के रिटेल एवं पाक कला के दिग्गजों का सम्मान किया

कोका-कोला इंडिया और हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरेजेज ने ‘लोकली योर्स’ कैंपेन के माध्यम से महाराष्ट्र के रिटेल एवं पाक कला के दिग्गजों का सम्मान किया

 

 

महाराष्ट्र : अपने बोटलिंग पार्टनर हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड (एचसीसीबी) के साथ मिलकर कोका-कोला इंडिया ने अपने ‘लोकली योर्स’ कैंपेन के माध्यम से महाराष्ट्र में किराना स्टोर एवं ढाबा संचालकों को सम्मानित करने की पहल की है। इस पहल के माध्यम से उन रिटेलर्स एवं ढाबा संचालकों के योगदान को हाईलाइट किया गया है, जो राज्य में लंबे समय से कई परिवारों और पर्यटकों की सेवा कर रहे हैं। ये कारोबारी स्थानीय व्यवस्था की रीढ़ हैं और कोका-कोला इंडिया अपग्रेडेड इन्फ्रास्ट्रक्चर, मॉडर्न रिटेल टूल्स और जमीनी स्तर पर सहयोग करते हुए इन्हें अपना समर्थन प्रदान कर रही है।

 

पूरे महाराष्ट्र में किराना और ढाबे दैनिक आवश्यकता के उत्पादों की आपूर्ति करते हुए और परिवारों को बेहतर खाने का स्वाद देते हुए स्थानीय कारोबार में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। एचसीसीबी के साथ मिलकर कोका-कोला इंडिया कूलिंग इक्विपमेंट देकर, भरोसेमंद तरीके से उत्पादों की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए और ऑर्डर एवं इन्वेंटरी मैनेजमेंट को आसान बनाने के लिए एआई आधारित ‘कोक बडी’ प्लेटफॉर्म तक पहुंच प्रदान करते हुए इन रिटेलर्स को सशक्त कर रही है। इन प्रयासों से रिटेलर्स को ग्राहकों की बदलती जरूरतों को पूरा करने और लगातार उच्च गुणवत्ता की सेवा प्रदान करने में मदद मिलती है।

 

मुंबई के लोकप्रिय ढाबे बड़े मियां के मालिक जहीर शेख ने बताया कि कैसे इस सपोर्ट से उनका काम आगे बढ़ा है। वह कहते हैं, ‘हमारे ढाबे की शुरुआत छोटे से स्टॉल से हुई थी और कठिन परिश्रम एवं भरोसेमंद ग्राहकों के दम पर हम लगातार बढ़ रहे हैं। कोका-कोला पिछले दो दशक से ज्यादा समय से हमारे साथ है और हमें लगातार सप्लाई दे रही है। इसने हमें लोगों को सर्विस देने में मदद की है और इससे यहां आने वालों की संख्या बढ़ी है। यह हमारे लिए एक भरोसेमंद साझेदारी है।’

 

लीजेंड सुपर बाजार की मालकिन कीर्ति पटेल ने कहा, ‘55 वर्ग फीट की छोटी सी दुकान से बड़े स्टोर तक के हमारे सफर में निरंतरता और ग्राहकों के भरोसे का बड़ा योगदान रहा है। अपनी भरोसेमंद सर्विस और प्रभावी डिस्प्ले के साथ कोका-कोला पिछले 30 साल से ज्यादा समय से हमारा समर्थन कर रही है। इससे हमें ग्राहकों को बेहतर सर्विस देने में मदद मिली। यह साझेदारी हमारे विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा है।’

 

कोका-कोला इंडिया एंड साउथ वेस्ट एशिया के वाइस प्रेसिडेंट – फ्रेंचाइज ऑपरेशंस, डेवलपिंग मार्केट्स करण अचपाल ने कहा, ‘हमारा फोकस यह सुनिश्चित करना है कि हर टचपॉइंट पर बेवरेजेज को आसान पहुंच में, चिल्ड और रेडी टु सर्व रखा जाए। साथ ही हमारे हजारों रिटेलर्स एवं डिस्ट्रीब्यूटर्स के आर्थिक विकास को गति मिले। ये रिटेलर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स इस पूरे इकोसिस्टम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। मजबूत सप्लाई चेन तैयार करते हुए और जमीनी स्तर पर पार्टनर्स का सपोर्ट करते हुए हमारा प्रयास ग्राहकों को खुशी देना और समाज में विकास को बढ़ावा देना है।’

 

हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड के चीफ कॉमर्शियल ऑफिसर विनय नायर ने कहा, ‘हमारी कोशिशें किराना पार्टनर्स और डिस्ट्रीब्यूशन चैनलों के साथ बेहतर जुड़ाव पर केंद्रित हैं, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि हमारे ग्राहकों को कोका-कोला बेवरेज आसानी से मिल सके। यह तरीका न सिर्फ ग्राहकों की सहूलियत बढ़ाता है, बल्कि रिटेलर्स को भी ऐसे टूल्स और इन्फ्रास्ट्रक्चर देता है, जो ज्यादा लोगों को, ज्यादा असरदार तरीके से सर्विस देने के लिए जरूरी हैं।’

 

रिटेल सेक्टर के विकास के महत्व पर जोर देते हुए कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के संस्थापक एवं महासचिव श्री प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, ‘बिजनेस के ज्यादा से ज्यादा मौके पाने के लिए अपने ऑपरेशन्स को अपग्रेड, मॉडर्नाइज और डिजिटाइज करना रिटेलर्स के लिए जरूरी है। टेक्नोलॉजी का विकास और डिजिटल टूल्स और मॉडर्न टेक्नोलॉजी को अपनाना समय की आवश्यकता है, क्योंकि छोटे कारोबारी ही असल में अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और देश के विकास में अहम भूमिका निभाते हैं।”

 

कोका-कोला इंडिया छोटे कारोबारियों का समर्थन करके, सर्विस इन्फ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाकर और स्थायी विकास को बढ़ावा देते हुए महाराष्ट्र में रिटेल और फूड सर्विस इकोसिस्टम के साथ अपना जुड़ाव गहरा कर रही है। एचसीसीबी और अपने डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर्स के साथ मिलकर कंपनी पूरे राज्य में मजबूत और ज्यादा टिकाऊ रिटेल कम्युनिटी बनाने पर फोकस कर रही है।

 

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button