पूणेराजनीति

फुलेनगर–नागपूरचाळ वार्ड क्रमांक 2 में भाजपा की प्रचार रैली व हल्दी-कुंकू कार्यक्रम में महिलाओं की भारी उपस्थिति

फुलेनगर–नागपूरचाळ वार्ड क्रमांक 2 में भाजपा की प्रचार रैली व हल्दी-कुंकू कार्यक्रम में महिलाओं की भारी उपस्थिति

पुणे विशाल सिंह: पुणे महानगरपालिका चुनाव के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 2 फुलेनगर–नागपूरचाळ क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी एवं रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले गुट) के संयुक्त उम्मीदवारों की ओर से भव्य प्रचार रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में महिलाओं की बड़ी संख्या में सहभागिता देखने को मिली।

भाजपा–रिपाइं (आठवले गुट) की उम्मीदवार अधिवक्ता रेणुका चलवादी, सुभाष वाघमोडे, राहुल जाधव तथा भाजपा समर्थित उम्मीदवार अदिति बाबर के नेतृत्व में यह प्रचार रैली एकता नगर, सैनिक नगर, श्रमिक नगर, कामगार नगर, पंचशील नगर, हीरामन मोजेनगर, चंद्रमा नगर, मेंटल कॉर्नर, मोहनवाड़ी, जाधवनगर, राजीव गांधी नगर एवं प्रतीक नगर सहित विभिन्न क्षेत्रों से होकर निकाली गई। रैली के दौरान स्थान-स्थान पर नागरिकों द्वारा सभी उम्मीदवारों का औक्षण कर स्वागत किया गया।

प्रचार रैली के पश्चात महिलाओं के लिए हल्दी-कुंकू कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने क्षेत्र से संबंधित पानी, स्वच्छता, सड़क, स्वास्थ्य एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं खुलकर रखीं। महिलाओं का कहना था कि अब तक इन समस्याओं के समाधान के लिए किसी भी राजनीतिक नेता अथवा नगरसेवक द्वारा ठोस कदम नहीं उठाए गए।

 

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अधिवक्ता रेणुका चलवादी ने कहा कि वे क्षेत्र की सभी समस्याओं को बेटी और बहन के नाते पूरी प्रतिबद्धता के साथ सुलझाने का प्रयास करेंगी। प्रचार रैली एवं हल्दी-कुंकू कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला भगिनियों की उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button