स्वामी विवेकानंद विचार मंच की ओर से व्याख्यानमाला का आयोजन
पुणे विशाल सिंह: स्वामी विवेकानंद विचार मंच के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आगामी 8 से 12 जनवरी के दौरान एक विशेष व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया है। यह व्याख्यानमाला अण्णाभाऊ साठे सभागृह, बिबवेवाड़ी, पुणे में प्रतिदिन सायं 6.30 बजे आयोजित की जाएगी। इस कार्यक्रम के लिए प्रवेश निःशुल्क रखा गया है।
इस व्याख्यानमाला के अंतर्गत गुरुवार, 8 जनवरी को सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर हेमंत महाजन का “ऑपरेशन सिंदूर” विषय पर व्याख्यान आयोजित होगा। वहीं शुक्रवार, 9 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता मा. सुबुही खान “आज का हिंदुत्व” विषय पर अपने विचार रखेंगे।
शनिवार, 10 जनवरी को वरिष्ठ इतिहास अध्ययनकर्ता पांडुरंग बलकवडे द्वारा “छत्रपति शिवाजी महाराज की अष्टसूत्री” विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया जाएगा। रविवार, 11 जनवरी को झारखंड की हिंदुत्ववादी नेत्री अपर्णा सिंह का “हिंदुत्व का पुनरुत्थान क्यों” विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया है।
कार्यक्रम के अंतिम दिन सोमवार, 12 जनवरी को “युगप्रवर्तक डॉ. हेडगेवार” नामक नाटक का मंचन किया जाएगा। यह जानकारी संस्थान की ओर से दी गई है।

