पूणेराजनीति

प्रभाग क्रमांक 2 फुलेनगर–नागपूरचाळ में बाइक रैली से पूरे क्षेत्र में भाजपा–आरपीआई महायुति का शक्ति प्रदर्शन

प्रभाग क्रमांक 2 फुलेनगर–नागपूरचाळ में बाइक रैली से पूरे क्षेत्र में भाजपा–आरपीआई महायुति का शक्ति प्रदर्शन

पुणे (विशाल सिंह):

पुणे महानगरपालिका के प्रभाग क्रमांक 2 फुलेनगर–नागपूरचाळ में भारतीय जनता पार्टी–आरपीआई महायुति ने मजबूत बढ़त बनाते हुए व्यापक जनसमर्थन का प्रदर्शन किया। प्रभाग में निकाली गई भव्य टू-व्हीलर (बाइक) रैली में बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभाग लिया, जिससे पूरे क्षेत्र में चुनावी माहौल गरमा गया।

प्रभाग क्रमांक 2 की अधिकृत उम्मीदवार एडवोकेट रेणुका चलवादी, सुधीर वाघमोडे, आदिती बाबर और राहुल जाधव ने मतदाताओं से कमल और चश्मा चुनाव चिन्ह पर मतदान करने की अपील की। उम्मीदवारों ने कहा कि “जनता का यह उत्साह स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि इस बार बदलाव तय है।”

 

इस बाइक रैली में मंगेश गोळे, महेश पाटील, नानासाहेब नलावडे, डॉ. हुलगेश चलवादी, भगवान जाधव, सुभाष चव्हाण, राजू बाफना, बाळासाहेब जानराव, चंद्रकांत जंजिरे, हर्षद जाधव, प्रकाश सोनवणे, श्यामाताई जाधव, विनोद टोपे, शाम सदाफुले, निरंजन मराठे, विजय बल्लाळ, स्वप्नील शिर्के सहित भाजपा–आरपीआई के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

नागपूर चाळ, महाराष्ट्र हाउसिंग बोर्ड, जेल रोड, फुलेनगर, इंदिरानगर, शांतीनगर और विद्यानगर क्षेत्रों से गुजरने वाली इस रैली को नागरिकों का उत्स्फूर्त प्रतिसाद मिला। पूरे परिसर में भाजपा के पक्ष में सकारात्मक और अनुकूल वातावरण बनता हुआ दिखाई दिया। उम्मीदवारों के सशक्त जनसंपर्क और विकासोन्मुख दृष्टि के चलते युवाओं के साथ-साथ आम नागरिकों ने भी रैली में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

 

महिलाओं और युवाओं की उल्लेखनीय भागीदारी से चारों उम्मीदवारों का उत्साह और अधिक बढ़ा। इस अवसर पर उम्मीदवारों ने कहा कि सर्वांगीण विकास के लिए भाजपा पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है, और जनता का यह समर्थन आगामी जीत का संकेत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button