पूणे

शिक्षक पात्रता परीक्षा की अंतिम उत्तरसूची जारी

शिक्षक पात्रता परीक्षा की अंतिम उत्तरसूची जारी

पुणे सोहन सिंह:महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद द्वारा 23 नवंबर 2025 को आयोजित महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (MAHA-TET) की अंतिम उत्तरसूची जारी कर दी गई है। परिषद के अनुसार, अंतरिम उत्तरसूची पर प्राप्त आपत्तियों पर विषय विशेषज्ञों की राय के बाद यह अंतिम उत्तरसूची प्रकाशित की गई है। इस पर अब किसी भी प्रकार की आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। अंतिम उत्तरसूची के आधार पर परीक्षा परिणाम शीघ्र ही परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किए जाएंगे। यह जानकारी परीक्षा परिषद की आयुक्त अनुराधा ओक ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button