पूणे

विद्यार्थियों से खेल क्षेत्र में करियर बनाने का आह्वान,जिलाधिकारी जितेंद्र डूडी ने एमआईटी डब्ल्यूपीयू के विद्यार्थियों को किया प्रेरित

विद्यार्थियों से खेल क्षेत्र में करियर बनाने का आह्वान,जिलाधिकारी जितेंद्र डूडी ने एमआईटी डब्ल्यूपीयू के विद्यार्थियों को किया प्रेरित

पुणे ग्रैंड चैलेंज टूर से शहर में अंतरराष्ट्रीय साइकिल प्रतियोगिता

पुणे, विशाल समाचार संवाददाता 

पुणे ग्रैंड चैलेंज टूर साइकिल प्रतियोगिता के माध्यम से पुणे का नाम वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर स्थापित होगा। साथ ही, ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले विश्वस्तरीय खिलाड़ियों के निर्माण पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। खेल नगरी के रूप में पुणे को विकसित करने और निवेश आकर्षित करने के उद्देश्य से यह प्रयास किया जा रहा है। हजारों विद्यार्थियों को खेल क्षेत्र में भविष्य संवारने का आह्वान जिलाधिकारी जितेंद्र डूडी ने किया।

पुणे जिला प्रशासन एवं एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी के संयुक्त तत्वावधान में कोथरुड स्थित विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों से संवाद किया।

इस अवसर पर एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी के कार्याध्यक्ष डॉ. राहुल विश्वनाथ कराड, कुलगुरु डॉ. आर. एम. चिटनिस, कुलसचिव डॉ. गणेश पोखले, छात्र मामलों के अधिष्ठाता डॉ. हितेश जोशी, खेल विभाग के निदेशक डॉ. वैभव वाघ एवं सह-निदेशक मंगेश लटपटे उपस्थित थे।

जिलाधिकारी जितेंद्र डूडी ने कहा कि इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए छह माह की अवधि में विश्वस्तरीय सड़कों का निर्माण किया जाएगा। प्रतियोगिता हेतु 437 किलोमीटर से अधिक लंबा साइकिल मार्ग विकसित किया जाएगा। इसमें 30 देशों की भागीदारी होगी तथा 170 से अधिक अंतरराष्ट्रीय साइकिल खिलाड़ी इसमें शामिल होंगे। उन्होंने विद्यार्थियों से आयोजन की योजना एवं क्रियान्वयन में स्वयंसेवक के रूप में भाग लेने का आह्वान किया, जिससे उन्हें खेल प्रबंधन का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होगा।

उन्होंने बताया कि इस साइकिल प्रतियोगिता के माध्यम से भविष्य में पुणे, पिंपरी-चिंचवड़ तथा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यटन, निवेश और रोजगार सृजन को बढ़ावा मिलेगा। इस प्रतियोगिता पर संपूर्ण रूप से शासन का नियंत्रण रहेगा और पालकमंत्री एवं जिला प्रशासन इसकी निगरानी करेंगे। प्रतियोगिता के अवसर पर पुणे महानगरपालिका के सहयोग से सैकड़ों किलोमीटर लंबे साइकिल ट्रैक विकसित करने पर भी विचार किया जा रहा है।

 

जिलाधिकारी ने बताया कि 19 से 23 जनवरी के बीच पुणे, पिंपरी-चिंचवड़ एवं जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पुणे ग्रैंड टूर अंतरराष्ट्रीय साइकिल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता के माध्यम से जिले के ऐतिहासिक, धार्मिक और पर्यटन महत्व के स्थल, किले, बांध, नदियाँ, पर्वत श्रृंखलाएँ, जैव विविधता, वन संपदा एवं सांस्कृतिक विरासत वैश्विक स्तर पर प्रदर्शित होंगी।

कार्यक्रम में लगभग 400 विद्यार्थी प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित रहे, जबकि ऑनलाइन माध्यम से हजारों विद्यार्थियों ने सहभागिता की। स्वागत भाषण डॉ. वैभव वाघ ने किया एवं आभार प्रदर्शन मंगेश लटपटे ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button