रीवाशिक्षा

श्रमोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन 20 जनवरी तक

श्रमोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन 20 जनवरी तक

 

 

रीवा विशाल समाचार. पंजीकृत मजदूरों के बच्चों को शिक्षा की बेहतर सुविधा देने के लिए श्रमोदय आवासीय विद्यालय संचालित हैं। श्रमोदय आवासीय विद्यालय भोपाल, इंदौर, जबलपुर एवं ग्वालियर में शिक्षा सत्र 2026-27 में कक्षा 6 से 9 तक में प्रवेश के लिए आवेदन पत्र 20 जनवरी तक आमंत्रित किए गए हैं। इस संबंध में जिला श्रम पदाधिकारी प्रिया अग्रवाल ने बताया कि इसके लिए पंजीकृत मजदूरों के बच्चे पात्र होंगे। आवेदन पत्र डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट एमपी एसओएस डॉट एनआईसी डॉट इन पर केवल ऑनलाइन दर्ज किए जा सकते हैं। श्रमोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा 8 फरवरी को आयोजित की जाएगी। पात्र आवेदकों को परीक्षा के प्रवेश पत्र मध्यप्रदेश राज्य ओपन स्कूल शिक्षा बोर्ड के पोर्टल डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट एमपी एसओएस डॉट एनआईसी डॉट इन पर उपलब्ध कराए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button