महानगरपालिका आम चुनाव में मतदान के लिए मतदान दिवस पर अवकाश — श्रम उप आयुक्त निखिल वालके
पुणे,(सोहन सिंह):
महानगरपालिका आम चुनाव 2025–26 के तहत मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु 15 जनवरी 2026 को श्रम विभाग के अंतर्गत आने वाले सभी प्रतिष्ठानों में सवेतन अवकाश प्रदान किया जाए तथा जहाँ पूर्ण दिवस अवकाश देना संभव न हो, वहाँ विशेष छूट दी जाए। यह अपील श्रम उप आयुक्त निखिल वालके ने की है।
उद्योग, ऊर्जा, श्रम एवं खनन विभाग द्वारा 30 दिसंबर 2025 को जारी परिपत्र के अनुसार, श्रम विभाग के अंतर्गत आने वाले सभी प्रतिष्ठान, कारखाने एवं दुकानें (जैसे— निजी कंपनियों के प्रतिष्ठान, सभी दुकानें एवं अन्य प्रतिष्ठान, आवासीय होटल, भोजनालय, अन्य गृह, नाट्यगृह, व्यापारिक एवं औद्योगिक उपक्रम, अन्य प्रतिष्ठान, सूचना एवं प्रौद्योगिकी कंपनियाँ, शॉपिंग सेंटर, मॉल, रिटेलर्स आदि) में कार्यरत अधिकारी, कर्मचारी एवं श्रमिकों को सवेतन अवकाश प्रदान किया जाना अनिवार्य है। अपवादस्वरूप परिस्थितियों में, यदि पूरे दिन का अवकाश संभव न हो तो दो से तीन घंटे की छूट देने के निर्देश दिए गए हैं।
श्रम विभाग के अंतर्गत आने वाले सभी प्रतिष्ठानों, कारखानों एवं दुकानों के मालिकों एवं प्रबंधन को परिपत्र में दिए गए निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की हिदायत दी गई है। यदि किसी अधिकारी, कर्मचारी अथवा श्रमिक को मतदान हेतु सवेतन अवकाश या छूट न दिए जाने की शिकायत श्रम कार्यालय को प्राप्त होती है, तो संबंधित प्रतिष्ठान के विरुद्ध माननीय निर्वाचन आयोग एवं शासन के निर्देशानुसार कार्रवाई की जाएगी।
जिले के सभी प्रतिष्ठानों, कारखानों एवं दुकानों में कार्यरत अधिकारी, कर्मचारी एवं श्रमिक यदि मतदान दिवस पर सवेतन अवकाश या छूट से वंचित किए जाते हैं, तो वे अपर श्रम आयुक्त कार्यालय, पुणे विभाग एवं श्रम उप आयुक्त कार्यालय के ई-मेल पते
alcpune5@gmail.com तथा dycl2021@gmail.com पर प्रतिष्ठान का नाम, जिम्मेदार अधिकारी का नाम एवं मोबाइल नंबर उल्लेख करते हुए शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
इस संबंध में अधिक जानकारी एवं शिकायत हेतु निम्न अधिकारियों से संपर्क किया जा सकता है—
सहायक श्रम आयुक्त प्रविण बा. जाधव – 9529611807
ग. स. शिंदे – 9730121152
द. दा. पवार – 9822733370
सु. तु. शिर्के – 7775966606
कै. ल. मुजमुले – 9823997722
अधीक्षक व. पं. सोनंदकर – 9960557116
यह जानकारी श्रम उप आयुक्त निखिल वालके ने दी।


