
शंभला ब्रदरहुड प्रीमियर लीग का भव्य समापन
पुरुष वर्ग में सनराइज गणराज जायंट्स और महिला वर्ग में PKG येरवड़ा स्ट्राइकर्स विजेता
पुणे: विशाल समाचार संवाददाता
पुणे ब्रदरहुड फाउंडेशन द्वारा आयोजित शंभला ब्रदरहुड प्रीमियर लीग (BPL) क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य और सफल समापन अत्यंत उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। यह प्रतियोगिता हाल ही में AFK खड़की मैदान पर दिन-रात दूधिया रोशनी में आयोजित की गई।
इस टूर्नामेंट में सनराइज गणराज जायंट्स ने पुरुष वर्ग का खिताब अपने नाम किया, जबकि B&B बैशर्स उपविजेता रहे। महिला वर्ग में PKG येरवड़ा स्ट्राइकर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता ट्रॉफी जीती, वहीं PKG प्राधिकरण पैंथर्स उपविजेता बनीं।
इस प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग की 7 टीमें और महिला वर्ग की 4 टीमें शामिल हुईं। तीन दिनों तक चले रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। टूर्नामेंट के साथ आयोजित भव्य कार्निवल भी आकर्षण का केंद्र रहा, जिसमें विभिन्न खेल, मनोरंजन गतिविधियाँ और स्वादिष्ट खान-पान ने पूरे परिसर को उत्सवमय बना दिया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री अरुण ठाकुर (चीफ इंजीनियर, खड़की एम्युनिशन फैक्ट्री) उपस्थित रहे। इस सफल आयोजन का श्रेय
ब्रदरहुड के CMD श्री ईश्वरचंद गोयल, चेयरमैन श्री संदीप अग्रवाल, उप-चेयरमैन श्री अजय जिंदल, अध्यक्ष श्री सागर अग्रवाल, सचिव कर्नल नरेश गोयल, निदेशक श्री पवन बंसल, श्री संजयकुमार अग्रवाल, श्री राजेश मित्तल, श्री योगेश जैन, श्री नरेंद्र गोयल, श्री योगेश पोद्दार, श्री प्रशांत अग्रवाल, श्री अरविंद अग्रवाल एवं उनकी पूरी कार्यकारिणी को जाता है।
प्रमुख व्यक्तिगत पुरस्कार
प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट: प्रमोद अग्रवाल,बेस्ट चैंपियन प्लेयर: प्रमोद अग्रवाल,बेस्ट फाइटर प्लेयर: अजय जिंदल,बेस्ट चैंपियन बल्लेबाज: अजय जिंदल,बेस्ट फाइटर बल्लेबाज: पवन बंसल,बेस्ट चैंपियन फील्डर: CA योगेश पोद्दार,बेस्ट चैंपियन गेंदबाज: आदित्य अग्रवाल, सहित इस टूर्नामेंट में सनराइज गणराज जायंट्स, B&B बैशर्स, GB स्मैशर्स, श्रीराम स्ट्राइकर्स, SNPS असेंडर्स, वायुदूत रेसर्स (पुरुष वर्ग) तथा PKG येरवड़ा स्ट्राइकर्स, PKG प्राधिकरण पैंथर्स, PKG मार्केट यार्ड वॉरियर्स और PKG औंध एवेंजर्स (महिला वर्ग) ने भाग लिया।

