मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद रायपुर संजय सिंह पर 10 हजार रूपये का अर्थदण्ड
रीवा विशाल समाचार: कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत रायपुर कर्चुलियान संजय सिंह पर 10 हजार रूपये की अर्थदण्ड की राशि अधिरोपित की है। लोक सेवाओं के प्रदान की गारंटी अधिनियम के तहत समय सीमा में अधिसूचित सेवाओं के निराकरण न करने पर सीईओ जनपद पर 10 हजार रूपये का अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया है
।

