स्वास्थ्यपूणे

असोसिएशन ऑफ स्पाईन सर्जन्स ऑफ इंडिया (एएसएसआय) की 39 वी परिषद का आयोजन

असोसिएशन ऑफ स्पाईन सर्जन्स ऑफ इंडिया (एएसएसआय) की 39 वी परिषद का आयोजन

 

पुणे, विशाल सिंह : पुणे असोसिएशन ऑफ स्पाईन सर्जन्स (पीएएसएस) द्वारा असोसिएशन ऑफ स्पाईन सर्जन्स ऑफ इंडिया (एएसएसआय) की 39 वी वार्षिक परिषद का आयोजन किया गया है. यह परिषद 22 से 25 जनवरी 2026 दौरान पुणे के जे.डब्ल्यू मॅरियट हॉटेल में संपन्न होनेवाली है.

 

एएसएसआयकॉन 2026 परिषद के आयोजन समिती के सचिव और संचेती हॉस्पिटल के स्पाईन और न्युरोसायन्स विभाग के प्रमुख डॉ.शैलेश हदगावकर ने कहा की, एएसएसआयकॉन 2026 में एक महत्त्वपूर्ण बात यह है की, इसमें अमेरिकन स्कोलिओसिस रिसर्च सोसायटी,ब्रिटिश असोसिएशन ऑफ स्पाईन सर्जन्स – बीएएसएस,कोरियन मिनिमली इनव्हेझिव्ह स्पाईन सोसायटी – केओएमआयएसएस, सिंगापूर असोसिएशन ऑफ स्पाईन सोसायटी ॲन्ड एओ स्पाईन – अ ग्लोबल ॲकॅडेमिक कम्युनिटी फॉर स्पाईन केअर इन जैसे पांच प्रतिष्ठित स्पाईन सर्जन्स की संघटना इसके साथ नेपाल व श्रीलंका देश के प्रतिनिधी भारत में पहली बार एकसाथ आनेवाले है.

 

आयोजन समिती के अध्यक्ष डॉ.राजेश पारसनीस ने कहा की, इस परिषद में आंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञ एकसाथ आनेवाले है,जिसमें लगभग 1200 स्पाईन सर्जन्स सहभागी होने की उम्मीद है.इस परिषद में स्पाईन से संबंधित विविध समस्या,विकृती,उनका आधुनिक पध्दती से निदान,उपचार इसके साथ कई शैक्षणिक, तांत्रिक व वैज्ञानिक सेमिनार,शोधनिबंध प्रतियोगिता,प्रश्नमंजुषा,टेडटॉक्स,बीजभाषण ऐसे कई कार्यक्रम संपन्न होंगे.

 

पुणे असोसिएशन ऑफ स्पाईन सर्जन्स (पीएएसएस) के खजिनदार डॉ.प्रद्युन्म पै रायतुरकर ने कहा की, गर्दन दर्द, कमर की समस्या, स्पाईन की अलग-अलग समस्याएं,स्कोलिओसिस जैसी विकृती,रिव्हीजन स्पाईन समस्या,ऑस्टिओपोरोसिस, छोटे बच्चों में स्पाईन की समस्या आदी विषयोंपर इस परिषद में चर्चा और मार्गदर्शन किया जानेवाला है.

 

असोसिएशन ऑफ स्पाईन सर्जन्स ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ.एस.के.श्रीवास्तव ने कहा की, यह परिषद स्पाईन की समस्याओं के लिए शस्त्रक्रिया न करते हुए किए जानेवाले पारंपरिक उपचार पध्दतीं साथही में स्पाईन की समस्याओंपर इलाज के लिए अत्याधुनिक उपचार व तरीकों का एक शानदार मेल होगा.

 

असोसिएशन ऑफ स्पाईन सर्जन्स ऑफ इंडिया के सचिव डॉ.अप्पाजी कृष्णन ने कहा की, या परिषद में रोबोटिक स्पाईन शस्त्रक्रिया,नेव्हिगेशन-बेस्ड स्पाईन शस्त्रक्रिया और एंडोस्कोपिक स्पाईन शस्त्रक्रिया जैसी स्पाईन शस्त्रक्रियांओं के अत्याधुनिक प्रगत तकनीकें शामील होंगी.

 

डॉ.शैलेश हदगावकर ने आगे कहा की, प्रख्यात विशेषज्ञों के नेतृत्व में विविध एएसएसआय स्टडीग्रुप्स अलग-अलग विषयोंपर मार्गदर्शन करेंगे. इससे युवा पिढी के स्पाईन सर्जन्स को उपचार कार्यप्रणाली तैयार करने में मार्गदर्शन मिलेगा,साथ ही उन्हें कार्यरत कई अनुभवी सर्जनों से नई संकल्पना समझने में मदद मिलेगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button