पूणे

पुणे में 27–30 जनवरी को ‘SIAT 2026’ का आयोजन

पुणे में 27–30 जनवरी को ‘SIAT 2026’ का आयोजन

पुणे सोहन सिंह:ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एआरएआई) द्वारा ‘सिम्पोज़ियम ऑन इंटरनेशनल ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी (SIAT 2026)’ का आयोजन 27 से 30 जनवरी 2026 तक पुणे के मोशी स्थित पुणे इंटरनेशनल एग्ज़िबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (PIECC) में किया जाएगा। यह एआरएआई की 19वीं द्विवार्षिक अंतरराष्ट्रीय ऑटोमोटिव सम्मेलन है, जिसमें देश-विदेश के उद्योग विशेषज्ञ, शोधकर्ता और शिक्षाविद भाग लेंगे।

सम्मेलन का उद्घाटन केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी करेंगे, जबकि समापन समारोह में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की उपस्थिति रहेगी। इस वर्ष सम्मेलन की थीम “सुरक्षित और सतत गतिशीलता के लिए नवाचारी मार्ग” रखी गई है। SIAT 2026 में 600 से अधिक शोधपत्र, 64 तकनीकी सत्र और 3,000 से अधिक ऑटोमोटिव विशेषज्ञों की भागीदारी होगी।

ऑटोमोटिव तकनीक पर होगा मंथन

सम्मेलन के दौरान ई-मोबिलिटी, हाइड्रोजन फ्यूल सेल, ऑटोनॉमस ड्राइविंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS), वाहन सुरक्षा और उत्सर्जन नियंत्रण जैसी नवीन तकनीकों पर गहन चर्चा की जाएगी। साथ ही भविष्य की मोबिलिटी और ऑटोमोटिव नीतियों पर विशेषज्ञ अपने विचार साझा करेंगे।

SIAT एक्सपो में दिखेंगी नई तकनीकें

SIAT 2026 के अंतर्गत आयोजित प्रदर्शनी में 10 देशों के 275 से अधिक प्रदर्शक अपनी नवीन तकनीकों और उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे। स्टार्टअप्स और सूक्ष्म व लघु उद्योगों के लिए विशेष पवेलियन बनाए जाएंगे, जिससे उन्हें उद्योग जगत के अग्रणी नेताओं से सीधा संवाद करने का अवसर मिलेगा। यह सम्मेलन भारत के ऑटोमोटिव उद्योग को वैश्विक स्तर पर सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button