मध्य प्रदेशरीवा

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अन्तर्गत आवंटन प्राप्त होते ही हितग्राहियों को राशि वितरित की जाय – सांसद

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अन्तर्गत आवंटन प्राप्त होते ही हितग्राहियों को राशि वितरित की जाय – सांसद
जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक संपन्न

रीवा (MP):जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की अध्यक्षता करते हुए सांसद जनार्दन मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अन्तर्गत आवंटन प्राप्त होते ही मुख्य नगर पालिका अधिकारी चयनित हितग्राहियों को राशि वितरित करें ताकि समय पर आवास का निर्माण किया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के आवंटन को वितरित न कर अपने पास रखे रहना आपत्ति जनक है। उन्होंने कहा कि अन्य प्रदेशों की तुलना में मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना का कार्य बेहतर एवं पारदर्शी तरीके से हो रहा

सांसद श्री जनार्दन मिश्र द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रगति की समीक्षा के दौरान बताया गया कि नगर पालिका मनगवां ने कुल 958 हितग्राहियों को आवास की राशि वितरित करनी थी। अब तक 604 हितग्राहियों को प्रथम किस्त तथा 499 हितग्राहियों को द्वितीय किस्त जारी की गयी है। हितग्राहियों द्वारा 386 आवास पूर्ण कर लिये गये हैं। नगर पालिका मऊगंज में 2135 हितग्राहियों को आवास का आवंटन स्वीकृत किया गया। 1892 हितग्राहियों को प्रथम किस्त, 1494 हितग्राहियों को द्वितीय किस्त तथा तीन हितग्राहियों को तृतीय किस्त जारी की गयी है। अब तक 22 हितग्राहियों द्वारा आवास पूर्ण किये गये हैं। नईगढ़ी में 1094 हितग्राहियों को आवास स्वीकृत किये गये थे। जिसमें से 1093 हितग्राहियों को प्रथम किस्त, 1064 हितग्राहियों को द्वितीय किस्त तथा 439 को तृतीय किस्त जारी की गयी है। 446 आवास पूर्ण किये गये हैं। त्योंथर में 365 हितग्राहियों को आवास के लिए आवंटन प्राप्त हुआ इसमें से 125 हितग्राहियों के खाते में राशि जारी की गयी है। चाकघाट में 909 हितग्राहियों में से 725 को प्रथम किस्त, 694 को द्वितीय किस्त एवं 251 को तृतीय किस्त जारी की गयी है। अब तक 401 आवास पूर्ण कर लिये गये हैं। गोविंदगढ़ में 285 हितग्राहियों के लिए आवंटन प्राप्त हुआ है। अब तक 50 हितग्राहियों के खाते में राशि जारी की गयी है। बैकुंठपुर में 364 हितग्राहियों के लिए आवंटन प्राप्त हुआ अब तक 114 हितग्राहियों के खाते में राशि जारी की गयी है। सेमरिया में 367 हितग्राहियों के लिए आवंटन प्राप्त हुआ। 300 हितग्राहियों के खाते में 3 करोड़ 27 लाख 50 हजार की राशि जारी की गयी। गुढ़ में 299 हितग्राहियों के लिए आवंटन प्राप्त हुआ। 32 हितग्राहियों के खाते में राशि जारी की गयी है। हनुमना में 604 हितग्राहियों के लिए आवंटन प्राप्त हुआ। इसमें से 604 हितग्राहियों के खाते में प्रथम किस्त की राशि 592 के खाते में द्वितीय किस्त की राशि तथा 399 के खाते में तृतीय किस्त की राशि जारी की गयी है। 459 आवास पूर्ण कर लिये गये हैं।

कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने बैठक का संचालन करते हुए कोविड वैक्सीन के टीकाकरण की जानकारी देते हुए बताया कि जिले में 1780972 लोगों का टीकाकरण करने का लक्ष्य प्राप्त हुआ था। इसमें से 1058700 लोगों को प्रथम डोज का टीका और 225554 लोगों को दूसरे डोज का टीकाकरण किया गया है। उन्होंने बताया कि सितम्बर माह में शत-प्रतिशत लोगों को प्रथम डोज का टीका लगा दिया जायेगा। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना की जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के अन्तर्गत पात्र हितग्राहियों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन वितरित किया जायेगा। जिले में 156000 हितग्राहियों को गैस कनेक्शन नि:शुल्क वितरित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि पात्र परिवारों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के शत-प्रतिशत परिवार, प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्डधारी परिवार, अन्त्योदय अन्न योजना के शत-प्रतिशत कार्डधारी परिवार पात्रता की श्रेणी में है। इन्हें नि:शुल्क गैस कनेक्शन दिया जायेगा।

सांसद श्री जनार्दन मिश्र को जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन की जानकारी देते हुए बताया गया कि योजना के अन्तर्गत 310 योजनाएँ स्वीकृत की गयी हैं। इसमें रीवा संभाग के 3 हजार परिवारों एवं मऊगंज संभाग के 55 हजार परिवारों के घरों में पाइप लाइन जोड़ी जायेगी। उन्होंने बताया कि 243 योजनाओं का टेण्डर जारी किया गया है। योजना की कुल लागत 11035.51 लाख रूपये है। बताया गया कि ग्रामीण परिवारों के घरों के किचन या अंदर तक 15 मीटर पाइप लाइन बिछाकर नल कनेक्शन दिया जा सकता है। जानकारी दी गयी कि जो गांव जल जीवन मिशन में शामिल नहीं हो पा रहे हैं। वहां पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के मैकेनिकल शाखा द्वारा 100 से 250 जनसंख्या वाले ग्रामों में नल कनेक्शन दिया जायेगा। ऐसे कुल 345 ग्राम हैं।

कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास की जानकारी देते हुए बताया कि कोई भी ग्रामीण आवास के लालच में आकर पंचायत कर्मियों को किसी प्रकार राशि न दे। आवास पूर्णत: नि:शुल्क दिये जा रहे हैं। आवास के लिए हितग्राहियों का चयन पूर्व में कर सूची तैयार कर ली गयी है। यदि ग्रामीण का नाम चयनित सूची में नहीं है तो उसे आवास नहीं मिलेगा उसका नाम चयनित सूची में आने के पश्चात ही आवास मिलेगा। अत: ग्रामीण किसी लालच न आयें।

बैठक में नगर पालिक निगम आयुक्त मृणाल मीणा, जिला पंचायत के सीईओ स्वप्निल वानखेड़े, संयुक्त कलेक्टर अरविंद कुमार झा, विभागीय जिला अधिकारी, जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी संजय सिंह, एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button