गणतंत्र दिवस की संध्या पर शासकीय भवनों में होगी रोशनी
रीवा विशाल समाचार. गणतंत्र दिवस 26 जनवरी की संध्या पर सभी शासकीय भवनों पर रोशनी की जायेगी। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने सभी अधिकारियों को कार्यालय भवनों में रोशनी कराने की व्यवस्था के निर्देश दिये हैं। उन्होंने निजी संस्थानों से भी उनके भवनों में गणतंत्र दिवस में रोशनी करने का अनुरोध किया है।



