रीवाशिक्षा

मुख्यमंत्री कन्या विवाह, निकाह आयोजन में 200 जोड़े दाम्पत्य बंधन में बंधे

मुख्यमंत्री कन्या विवाह, निकाह आयोजन में 200 जोड़े दाम्पत्य बंधन में बंधे

सांसद सहित जनप्रतिनिधियों ने पुष्पवर्षा कर नवयुगलों को दिया शुभ आशीर्वाद

 

रीवा विशाल समाचार: मुख्यमंत्री कन्या विवाह, निकाह आयोजन के जिला स्तरीय कार्यक्रम में 200 जोड़े दाम्पत्य बंधन में आबद्ध हुए। सांसद श्री जनार्दन मिश्रा, विधायक मनगवां इंजी. नरेन्द्र प्रजापति सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने पुष्पवर्षा कर नवयुगलों को शुभ आशीर्वाद दिया।

मार्तण्ड स्कूल क्रमांक एक एवं तीन के मैदान में आयोजित कार्यक्रम में सांसद श्री जनार्दन मिश्र ने कहा कि आज का दिन नवदम्पत्तियों के लिये सौभाग्य का दिन है। हर माँ बाप को अपने संतान की चिंता होती है अब यह चिंता सरकार दूर कर रही है। बेटियों के हाँथ पीले कर उन्हें सहायता राशि भी दी जाती है। उन्होंने नवविवाहित बधुओं से अपेक्षा की कि वह पूरे समर्पण भाव से सास-ससुर व पति की सेवा करें। सास-ससुर भी अपनी बहू को अपनी बेटी जैसा प्यार व आशीर्वाद दें। श्री मिश्र ने अपेक्षा की कि नवविवाहित बेटियाँ ससुराल को धनधान्य से परिपूर्ण करेंगी और खुशहाल जीवन जियेंगी।

इस अवसर पर विधायक मनगवां इंजी नरेन्द्र प्रजापति ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब वर्ग के लिये सौगात है जिसके माध्यम से जरूरतमंद, निराश्रित व निर्धन परिवारों की बेटियों के विवाह की चिंता सरकार करती है। उन्होंने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री जी को योजना के संचालन के लिये साधुवाद दिया। उन्होंने नवदम्पत्तियों को आशीर्वाद देते हुए अपेक्षा की कि खुशहाल जीवन जियें। नशे से दूर रहें और कुरीति में न फंसे। इससे पूर्व स्वागत उद्बोधन देते हुए संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय अनिल दुबे ने बताया कि सामूहिक विवाह, निकाह योजनान्तर्गत संशोधित योजना में गरीब, जरूरतमंद, निराश्रित, निर्धन परिवारों की निर्धन एवं श्रमिक संवर्ग की गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाली बेटियों का विवाह किया जाता है। सम्मेलन में वधू को 49 हजार रूपये डीबीटी के माध्यम से खाते में दिये जाते हैं। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार के आयोजन जनपद स्तर पर भी किये जायेंगे। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती गीता माझी, श्रीमती पूर्णिमा तिवारी, जनपद अध्यक्ष रीवा सुनीता यादव, राजेश यादव सहित जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विवेक नामदेव ने किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button