प्रभारी मंत्री बदराव में विशेष मध्यान्ह भोजन में होंगे शामिल
रीवा विशाल समाचार. गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले के सभी शासकीय प्राथमिक तथा माध्यमिक शालाओं में विशेष मध्यान्ह भोजन का आयोजन किया जाएगा। जिला स्तरीय विशेष मध्यान्ह भोजन रीवा विकासखण्ड की उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बदराव में सुबह 11.30 बजे आयोजित किया जा रहा है। इसमें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल मंत्री ग्रामीण विकास विभाग एवं श्रम विद्यार्थियों के साथ विशेष मध्यान्ह भोजन करेंगे। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मेहताब सिंह गुर्जर भी इस विशेष मध्यान्ह भोजन में शामिल होंगे।


