मध्य प्रदेशरीवा

विकासखंड स्तरीय ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश कार्यक्रम संपन्न

 

विकासखंड स्तरीय ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश कार्यक्रम संपन्न

रीवा विशाल समाचार. मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा विकासखंड स्तरीय ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश कार्यक्रम रीवा जनपद सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व महापौर वीरेंद्र गुप्ता ने की। कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी रश्मि गौतम , विशिष्ट अतिथि जन अभियान परिषद जिला समन्वयक जागेश्वर ताम्रकार एवं जिला महामंत्री उमाशंकर पटेल रहे । मुख्य अतिथि वीरेंद्र गुप्ता ने कहा कि आज हमें लोगों को स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग हेतु जागरूकता कार्यक्रम करना चाहिए और परिषद लोगों को स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग हेतु प्रेरित करे साथ ही नशा मुक्ति पर काम करने के लिए प्रेरित किया और कहा कि नशा मुक्त समाज ही देश को आगे बढ़ा सकता है , हमे ऐसे कार्य करना चाहिए जिससे गांव का व्यक्ति गांव में रहे हमारा गांव मजबूत होगा तभी देश आगे बढ़ेगा ।

कार्यक्रम में स्वागत उदबोधन और विषय प्रवेश करते हुए जिला समन्वयक जागेश्वर ने बताया कि ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश कार्यक्रम जिला स्तर से ग्राम स्तर तक मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा किया जा रहा है। इसमें लोगों को सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग, शिक्षा एवं संस्कार, नशामुक्त समाज, गौ संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम करके जागरूक किया जाएगा। विशिष्ट अतिथि उमा पटेल द्वारा जन अभियान परिषद द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जन अभियान परिषद लोगों और समाज के बीच सेतु का कार्य कर रही है। अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी रश्मि गौतम ने स्वामी विवेकानंद जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि युवाओं को उनके विचारों को आत्मसात करके समाज और राष्ट्र निर्माण में सहभागिता करनी चाहिए। उन्होंने अपने गांव में रह कर वहां सामाजिक कार्य करने के लिए प्रेरित किया और मेरा गांव मेरा तीर्थ पर काम करने के लिए कहा ।

कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र मिश्रा और आभार प्रदर्शन ब्लॉक समन्वयक जन अभियान परिषद अमित अवस्थी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में बृजभूषण तिवारी, श्लेषा शुक्ला, दीपिका मिश्रा, श्रद्धा मिश्रा , अभिषेक गौतम, प्रशान्त शुक्ला, सुनीत तिवारी प्रस्फुटन समिति के पदाधिकारी, बी एस डब्ल्यू, एम एस डब्ल्यू के छात्र उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button