
हर मतदाता मतदान करके लोकतंत्र को सुदृढ़ करने में योगदान दे – कलेक्टर
मतदाता सूची में नाम शामिल कराएं और सभी मतदान करें – कलेक्टर
मऊगंज विशाल समाचार. भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार 16वाँ राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार जैन समारोह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि हमारे देश में लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था है। यह विश्व की सर्वश्रेष्ठ शासन व्यवस्था है। लोकतंत्र में सबकी जवाबदेही जनता के प्रति होती है। मतदाता ही लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है। हर पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराकर मतदान करे और लोकतंत्र को सुदृढ़ करने में योगदान दे। मतदान करके हम अपनी इच्छा के अनुसार जनप्रतिनिधि चुन सकते हैं। जनहित के सर्वाधिक कार्य लोकतांत्रिक व्यवस्था में ही होते हैं। हर मतदाता अपने मत का महत्व समझें और मतदान करें इसी उद्देश्य से मतदाता दिवस मनाया जा रहा है। कलेक्टर ने सभी मतदाताओं को शुभकामनाएं दी।

पीएम एक्सीलेंस शासकीय शहीद केदारनाथ महाविद्यालय के सभागार में आयोजित समारोह में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार जैन ने कहा कि हर पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में नाम शामिल कराए और मतदान करे। मतदाता के रूप में अपने कर्तव्य का हर मतदाता निर्वहन करे। निर्वाचन कार्य की प्रक्रिया मतदाता सूची बनाने से शुरू होती है जो मतगणना पर समाप्त होती है। इस प्रक्रिया को पूरा करने में हजारों अधिकारी और कर्मचारी पूरे मनोयोग से कार्य करके सफल बनाते हैं। हमारे बीएलओ और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने सभी लड़कियों और नई बहुओं के नाम शामिल कराकर यह उपलब्धि दी है। इसके लिए मैं सभी को बधाई देती हूं। कलेक्टर ने कहा कि 18 साल का होने पर मतदान का अधिकार मिलता है। इसके साथ-साथ ड्राइविंग लाइसेंस बैंक में खाता खुलवाने सहित अन्य कई अधिकार भी मिलते हैं। सभी युवा मतदाता मतदान करके लोकतंत्र के विकास में योगदान दें। साथ ही सभी विद्यार्थी मोबाइल का सकारात्मक उपयोग करते हुए अपनी पढ़ाई कॅरियर को बेहतर बनाएं। मुख्य अतिथि ने सभी को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई।


