गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह कलेक्ट्रेट परिसर में होगा आयोजित
मुख्य अतिथि जिले के कलेक्टर सुबह 9 बजे करेंगे ध्वजारोहण
मऊगंज विशाल समाचार. 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह मऊगंज जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। मुख्य समारोह कलेक्ट्रेट परिसर मऊगंज में आयोजित किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि जिले के कलेक्टर संजय कुमार जैन सुबह 8.58 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। मुख्य अतिथि सुबह 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद मुख्य अतिथि परेड का निरीक्षण करेंगे। मुख्य अतिथि सुबह 9.25 बजे से सुबह 9.50 बजे तक माननीय मुख्यमंत्री जी के गणतंत्र दिवस संदेश का वाचन करेंगे। समारोह में सुबह 9.50 बजे से 10.20 बजे तक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा झांकियों की प्रस्तुति होगी। समारोह में मुख्य अतिथि सुबह 10.20 बजे से 10.40 बजे तक श्रेष्ठ कार्य करने वालों को पुरस्कृत करेंगे। इसके बाद मुख्य अतिथि दोपहर 12 बजे मॉडल स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय विशेष मध्यान्ह भोजन में शामिल होंगे। गणतंत्र दिवस की संध्या पर शासकीय शहीद केदारनाथ महाविद्यालय में शाम 6 बजे से भारत पर्व के आयोजन में देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।


