इटावाउत्तर प्रदेश

रिज़र्व पुलिस लाइन में भव्य परेड के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

रिज़र्व पुलिस लाइन में भव्य परेड के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

इटावा, विशाल समाचार: गणतंत्र दिवस के अवसर पर रिज़र्व पुलिस लाइन में राष्ट्रगान के साथ भव्य पुलिस परेड का आयोजन किया गया। बैंड-बाजे की मधुर धुन पर पुलिस टुकड़ियों ने कदम से कदम मिलाकर सलामी दी। जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने परेड की सलामी लेकर उत्कृष्ट आयोजन के लिए पुलिस अधीक्षक और उनकी टीम को बधाई दी। शांति के प्रतीक गुब्बारे आकाश में छोड़े गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि पुलिस विभाग द्वारा किए जा रहे कार्य सराहनीय हैं और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस बल की भूमिका अनुकरणीय है। उन्होंने नागरिकों से कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान किया तथा कहा कि देश की आज़ादी कठिन संघर्ष के बाद मिली है, जिसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर पुलिस जवानों और छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मोटरसाइकिल दस्ता, दंगा विरोधी दस्ता, अग्निशमन दल, डॉग स्क्वॉड सहित विभिन्न टुकड़ियों की परेड तथा स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति प्रस्तुतियाँ दी गईं। समारोह में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, पुलिसकर्मी, पत्रकार और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button