पूणे

मुख्य सचिव ने लिया पंजीयन महानिरीक्षक एवं मुद्रांक नियंत्रण कार्यालय का जायजा; नए पंजीयन भवन का किया निरीक्षण

मुख्य सचिव ने लिया पंजीयन महानिरीक्षक एवं मुद्रांक नियंत्रण कार्यालय का जायजा; नए पंजीयन भवन का किया निरीक्षण

रिपोर्ट:( सोहन सिंह संवाददाता ) 

स्थान:पुणे,महाराष्ट्र 

दिनांक:1 फरवरी 2026

राज्य के मुख्य सचिव राजेश अग्रवाल ने शनिवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक पंजीयन महानिरीक्षक एवं मुद्रांक नियंत्रण कार्यालय का विस्तृत जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय के प्रशासनिक, तकनीकी तथा नागरिक सेवा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी प्राप्त की।

समीक्षा बैठक के दौरान पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग द्वारा नागरिकों को प्रदान की जा रही सेवाओं, दस्तावेज पंजीयन प्रक्रिया, कंप्यूटरीकरण, ऑनलाइन सुविधाओं तथा शिकायत निवारण प्रणाली पर विस्तार से चर्चा की गई। पंजीयन प्रक्रिया को और अधिक सरल, पारदर्शी एवं समयबद्ध बनाने के लिए आवश्यक सुधार लागू करने के निर्देश मुख्य सचिव ने संबंधित अधिकारियों को दिए।

इसके पश्चात मुख्य सचिव ने नई प्रशासनिक इमारत के समीप निर्माणाधीन पंजीयन भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने भवन निर्माण की वर्तमान स्थिति, उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाएं, कार्यालयीन स्थान का नियोजन, नागरिकों के लिए प्रतीक्षालय, पार्किंग व्यवस्था तथा आधुनिक बुनियादी ढांचे के संबंध में जानकारी ली। साथ ही निर्माण कार्य को निर्धारित समय सीमा में एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इस समीक्षा बैठक में राज्य के जमाबंदी आयुक्त सुहास दिवसे, राज्य के पंजीयन महानिरीक्षक एवं मुद्रांक नियंत्रक रविंद्र बिनवडे, सह पंजीयन महानिरीक्षक एवं मुद्रांक नियंत्रक राजेंद्र मुठे सहित पंजीयन एवं मुद्रांक नियंत्रण कार्यालय के सभी वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। बैठक के दौरान विभाग के कार्य में आ रही चुनौतियों, भविष्य की आवश्यकताओं तथा सुधार योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button