
नारायण ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ का उद्घाटन
भारत की टॉप-रैंकिंग शैक्षणिक प्रणाली अब पुणे में : प्रमिला पी.
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान: पुणे, महाराष्ट्र
दिनांक:1 फरवरी 2026
पुणे: एशिया के अग्रणी शैक्षणिक संस्थानों में शामिल नारायण ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने पुणे में अपने ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ (CO) की शुरुआत की है। स्वारगेट स्थित सेवन लव्ज चौक क्षेत्र में स्थापित इस केंद्र का उद्घाटन रविवार को किया गया। इस केंद्र के माध्यम से पुणे और आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर पर टॉप रैंक दिलाने वाली नारायण की स्थापित अकादमिक प्रणाली उपलब्ध होगी।
केंद्र का उद्घाटन नारायण ग्रुप की पैन-इंडिया अकादमिक हेड प्रमिला पी के हाथों किया गया। इस अवसर पर महाराष्ट्र अकादमिक हेड जयसिंह रेड्डी, मुंबई CO के प्राचार्य भूषण जमसंडेकर, अंधेरी CO के अकादमिक डीन सिद्धेश नाइक, उपाध्यक्ष राकेश यादव, मार्केटिंग हेड सुमित चतुर्वेदी, डिप्टी जनरल मैनेजर सतीश देसारी, पुणे CO प्रमुख मधुकर रेड्डी और शाखा प्रबंधक ऋषिकेश जाधवर उपस्थित रहे।

उद्घाटन के बाद मीडिया से बातचीत में प्रमिला पी ने कहा कि पुणे सेंटर में भी नारायण की शोध-आधारित शिक्षण पद्धति, अनुशासित पाठ्यक्रम और सतत प्रदर्शन मूल्यांकन प्रणाली लागू की जाएगी।
उन्होंने कहा, “अब पुणे के विद्यार्थियों को वही संरचित शिक्षण प्रणाली उपलब्ध होगी, जिसने देशभर में लगातार टॉपर्स तैयार किए हैं। हमारा उद्देश्य महाराष्ट्र के छात्रों के लिए ऐसा शैक्षणिक वातावरण बनाना है, जिससे वे राष्ट्रीय स्तर पर सर्वोच्च रैंक हासिल कर सकें।”
नारायण ग्रुप ने हाल ही में जेईई एडवांस्ड 2025 में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। संस्थान के विद्यार्थियों ने टॉप-10 ऑल इंडिया ओपन कैटेगरी में पांच रैंक (AIR 3, 4, 6, 7 और 10) हासिल किए हैं। इनमें पार्थ मंदार वर्तक (AIR 4) और साहिल देव (AIR 7) महाराष्ट्र टॉपर रहे, जिनका प्रशिक्षण नारायण के मुंबई केंद्र में हुआ था।

स्वारगेट स्थित इस सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में जेईई और नीट परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रावास की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं। 46 वर्षों की शैक्षणिक परंपरा वाले नारायण ग्रुप के देशभर में 900 से अधिक शैक्षणिक संस्थान हैं, जिनमें 50 हजार से ज्यादा शिक्षक कार्यरत हैं और छह लाख से अधिक छात्र अध्ययनरत हैं, ऐसा संस्थान की ओर से बताया गया।

