आज करहिया मंडी में नहीं होगा खाद का वितरण
जिले के अन्य वितरण केन्द्रों में होगा खाद का वितरण
रिपोर्ट: विशाल समाचार संवाददाता
स्थान रीवा, मध्य प्रदेश
दिनांक: 01 फरवरी 2026.
रीवा तकनीकी समस्या के कारण 2 फरवरी को करहिया मंडी में यूरिया खाद का वितरण नहीं किया जायेगा। जिला विपणन अधिकारी ने बताया कि करहिया मंडी को छोड़कर अन्य वितरण केन्द्रों से खाद का वितरण किया जायेगा। करहिया मंडी वितरण केन्द्र में किसानों को 2 फरवरी के टोकन का वितरण 3 फरवरी को एवं पूर्व के टोकन का वितरण भी 3 फरवरी को किया जायेगा। जिला विपणन अधिकारी ने किसान भाईयों से सहयोग की अपेक्षा की है।


