
कलेक्ट्रेट में प्रथम कार्य दिवस पर राष्ट्र-गीत का सामूहिक गायन हुआ
रिपोर्ट:विशाल समाचार संवाददाता
स्थान: मऊगंज मध्यप्रदेश
दिनांक: 02 फरवरी 2026.
कलेक्ट्रेट मऊगंज में फरवरी माह के प्रथम शासकीय कार्य दिवस पर सोमवार को राष्ट्र-गीत का सामूहिक गायन हुआ। इस अवसर पर कलेक्टर संजय कुमार जैन, अपर कलेक्टर पी.के. पाण्डेय, संयुक्त कलेक्टर ए.पी. द्विवेदी, एसडीएम राजेश मेहता सहित कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।