पूणेमहाराष्ट्र

पुणे में एडब्ल्यूआरटी फेस्टीव्हल को मिला उत्स्फूर्त प्रतिसाद

पुणे में एडब्ल्यूआरटी फेस्टीव्हल को मिला उत्स्फूर्त प्रतिसाद

रिपोर्ट: विशाल समाचार संवाददाता 

स्थान,पुणे, महाराष्ट्र

दिनांक ३ फरवरी 2026

पुणे: पालवीया फाऊंडेशन और भाग्यशाली भविष्य शिक्षण फाऊंडेशन की सहयोग से 31 जनवरी और 1 फरवरी 2026 दरम्यान आयोजित किए गए एडब्ल्यूआरटी कला महोत्सव को उत्स्फूर्त प्रतिसाद मिला.

 

यह महोत्सव पुणे के गेणू भाऊ खेसे प्राथमिक विद्यालय,बर्मा शेल बस्ती ,509 चौक, एअरपोर्ट रोड यहाँ पर सम्पन्न हुआ.इस महोत्सव को बालग्राम एसओएस चिल्ड्रन्स व्हिलेज, आर्टेंट एज्युकेशन फाऊंडेशन,रसाथी स्कुल ऑफ डान्स, स्लॅम आऊट लाऊड,बैठक फाऊंडेशन,स्कुल ऑफ फाइन आर्टस्‌‍ ॲन्ड अप्लाईड आर्टस-एमआयटी एडीटी इन भागीदारों का सहयोग प्राप्त हुआ.

 

इस महोत्सव का उद्घाटन नगरसेविका ऐश्वर्या पठारे, नवज्योती इंडिया फाऊंडेशन की उपाध्यक्ष साईना भरूचा और अमुक-तमुक के सहसंस्थापक ओमकार जाधव इनके हाथों से किया गया.

एडब्ल्यूआरटी यह वंचित बच्चों के लिए एक बस्ती में आयोजित किया गया कला महोत्सव है, जिसमें कला के माध्यम से समग्र विकास का उत्सव मनाने के लिए छोटे बच्चे, कलाकार और समुदाय एक साथ आए.

इस वर्ष के महोत्सव में बर्मा शेल बस्ती के साथ-साथ बालग्राम एसओएस चिल्ड्रन्स विलेज, पर्णकुटी तथा अन्य वंचित समुदायों के बच्चों ने भाग लिया. इसमें अनाथालयों के बच्चे भी शामिल थे. इस महोत्सव के माध्यम से बचपन के विविध अनुभवों को एक ही मंच पर सामूहिक और रचनात्मक तरीके से अनुभव किया गया.

इस दो दिवसीय महोत्सव में बर्मा शेल बस्ती तथा आसपास के अन्य क्षेत्रों के कलाकारों की प्रस्तुतियाँ देखने को मिला. साथ ही बच्चों द्वारा नृत्य, सामूहिक गीत प्रस्तुति, कथानाट्य, सर्जनशील विचार व कलात्मक अभिव्यक्ती,मास्क मेकिंग और मेमरी पपेट कार्यशाला,सितार वादन,भरतनाट्यम व मोहिनी अट्टम,रॅप सादरीकरण और लाईव्ह बँड परफॉर्मंन्स जैसी विविध कला प्रस्तुतियों का अनुभव प्राप्त हुआ.

बर्मा शेल बस्ती की नर्सिंग विद्यार्थिनी सानिया शेख ने कार्यक्रम का सूत्रसंचालन किया.

इस दो दिवसीय महोत्सव में वंचित समुदाय के बच्चों द्वारा बनाई गई चित्रकृतियाँ और कलाकृतियाँ प्रदर्शित की गईं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button