पूणेमहाराष्ट्र

फेव्हीक्रिल आर्ट चॅप्टर उपक्रम को मिला उत्साहजनक प्रतिसाद

फेव्हीक्रिल आर्ट चॅप्टर उपक्रम को मिला उत्साहजनक प्रतिसाद

रिपोर्ट विशाल समाचार संवाददाता 

स्थान: पुणे, महाराष्ट्र

दिनांक:३ फरवरी 2026

 

पुणे: भारत के लोकप्रिय आर्ट एवं क्राफ्ट ब्रांड फेव्हीक्रिल द्वारा आयोजित ‘द आर्ट चॅप्टर – सेलिब्रेटिंग द लोकल ’ उपक्रम को उत्साहजनक प्रतिसाद मिला.यह भारत के स्थानीय कला समुदाय को सशक्त बनाने और प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शुरू की गई अपनी तरह की पहली पहल है. हाल ही में पुणे की राजा रवि वर्मा आर्ट गैलरी में आयोजित इस प्रदर्शनी को 3,000 से अधिक कला प्रेमियों ने भेट दी.

 

इस प्रदर्शनी में 80 से अधिक कलाकारों की कलाकृतियाँ प्रस्तुत की गई थीं. इनमें फेव्हीक्रिल सर्टिफाईड प्रोफेशनल्स ( एफसीपी) के साथ-साथ चुनिंदा नवोदित कलाकार भी शामिल थे. इस कलेक्शन में पारंपरिक भारतीय कला शैलियों से लेकर समकालीन और प्रयोगशील कला अभिव्यक्तियों तक की विविध शैलियों को दर्शाया गया. द आर्ट चॅप्टर ने कलाकारों को अपनी कलाकृतियाँ प्रदर्शित करने, कला प्रेमियों से संवाद स्थापित करने तथा पहचान और समर्थन प्राप्त करने के लिए एक सार्थक मंच उपलब्ध कराया.

 

अगली पीढ़ी के कलाकारों तक इस उपक्रम को पहुँचाने के लिए फेव्हीक्रील द्वारा 12 प्रतिष्ठित कला, फैशन और डिज़ाइन महाविद्यालयों की भागीदारी के साथ एक विशेष प्रतियोगिता आयोजित की गई. इस प्रतियोगिता के माध्यम से युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिला और उन्हें व्यावसायिक कला परिसंस्था से जुड़ने का अवसर प्राप्त हुआ.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button