
परशुराम वाडेकर के उपमहापौर चुने जाने का स्वागत
आंदोलनकारी को उपमहापौर बनाने पर आठवले व फडणवीस का आभार : बालासाहेब जानराव
रिपोर्ट: विशाल समाचार संवाददाता
स्थान:पुणे महाराष्ट्र
दिनांक:03 फरवरी 2026
पुणे। पुणे महानगरपालिका के उपमहापौर पद पर रिपब्लिकन पार्टी के राज्य कार्यकारिणी के संगठन सचिव परशुराम वाडेकर के चयन का जोरदार स्वागत किया गया है। इस अवसर पर रिपब्लिकन पार्टी के प्रदेश सचिव बालासाहेब जानराव ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय राज्यमंत्री मुरलीधर मोहोळ, राज्य मंत्री चंद्रकांतदादा पाटील, पुणे शहर अध्यक्ष धीरज घाटे तथा सभागृह नेता गणेश बिडकर का विशेष पत्र के माध्यम से आभार व्यक्त करते हुए अभिनंदन किया।
परशुराम वाडेकर के उपमहापौर चुने जाने पर पूर्व उपमहापौर सुनिताताई वाडेकर, नगरसेविका हिमाली कांबळे, नगरसेवक निलेश आल्हाट, नगरसेविका निशा मानवतकर, पुणे शहर अध्यक्ष संजय सोनवणे, महिपाल वाघमारे, शाम सदाफुले, जयदेव रंधवे, संगीताताई आठवले, उमेश कांबळे, संदीप धांडोरे, गणेश जगताप सहित अनेक पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी।
इस मौके पर बालासाहेब जानराव ने कहा,
“परशुराम वाडेकर का 35 वर्षों से अधिक का सामाजिक और राजनीतिक संघर्ष प्रेरणादायी है। एक सामान्य आंदोलनकारी से पुणे शहर के उपमहापौर तक का उनका सफर बेहद गर्व की बात है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए उन्हें हार्दिक

