पूणेमहाराष्ट्र

सूर्यदत्त जीवनगौरव व राष्ट्रीय पुरस्कारों की घोषणा

सूर्यदत्त जीवनगौरव व राष्ट्रीय पुरस्कारों की घोषणा

पूर्व मुख्य न्यायाधीश उदय ललित के हाथों शनिवार को होगा सम्मान वितरण

पद्मश्री प.पू. डॉ. चंदनाजी महाराज को ‘सूर्यदत्त ग्लोबल पीस गांधीयन फिलॉसॉफी अवॉर्ड 2026’

रिपोर्ट विशाल समाचार संवाददाता

स्थान पुणे महाराष्ट्र

दिनांक:03 फरवरी 2026

पुणे। सूर्यदत्त एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा संचालित सूर्यदत्त ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के 28वें स्थापना दिवस के अवसर पर दिए जाने वाले ‘सूर्यदत्त जीवनगौरव पुरस्कार’ और ‘सूर्यदत्त राष्ट्रीय पुरस्कार’ की घोषणा कर दी गई है। इन पुरस्कारों का वितरण आगामी शनिवार (7 तारीख) शाम 5.30 बजे बंटारा भवन, बानेर (मुंबई–पुणे हाईवे) पर भव्य समारोह में किया जाएगा। यह जानकारी सूर्यदत्त के संस्थापक अध्यक्ष प्रो. डॉ. संजय बी. चोरडिया ने पत्रकार वार्ता में दी।

उन्होंने बताया कि अहिंसा विश्वभारती के संस्थापक आचार्य डॉ. लोकेश मुनीजी की अध्यक्षता में सुप्रीम कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश उदय ललित के कर-कमलों से पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू, एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) भूषण गोखले, पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टी. एस. कृष्णमूर्ति, वरिष्ठ अभिनेता रज़ा मुराद, एमआईटी के डीन प्रो. डॉ. शरदचंद्र दराडे सहित कई गणमान्य उपस्थित रहेंगे।

इस अवसर पर पद्मश्री परमपूज्य आचार्य डॉ. चंदनाजी महाराज (ताई माँ) को ‘सूर्यदत्त ग्लोबल पीस गांधीयन फिलॉसॉफी अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित किया जाएगा।

जीवनगौरव पुरस्कार

 

इस वर्ष उदय ललित, अशोक सराफ, विठ्ठल काटे, शेखर गायकवाड, राकेश बेदी, विलासकुमार पालरेषा, सुभाष सेहगल, अशोककुमार ठाकूर, डॉ. आनंद भाडळकर, एडवोकेट प्रमोद आडकर, साहित्यकार प्रो. सुरेखा कटारिया, उद्यमी प्रकाश गांधी और वैश्विक रणनीतिकार संजय पुरी को ‘सूर्यदत्त जीवनगौरव पुरस्कार’ प्रदान किया जाएगा।

सूर्यदत्त राष्ट्रीय पुरस्कार

महेश सूर्यवंशी, डॉ. कृष्णदेव गिरी, उपासना सिंह, ग्रैंडमास्टर अभिजित कुंटे, एडवोकेट आशुतोष श्रीवास्तव, डॉ. सुरेंद्र कुमारी, राखी गुगळे, डॉ. कनक सहा, पारस नाथ, दारासिंह खुराणा, डॉ. प्रमोद त्रिपाठी और पर्वतारोही आशीष माने को ‘सूर्यदत्त राष्ट्रीय पुरस्कार’ से नवाजा जाएगा।

इसके अलावा सीए मोहित धांड, गायिका प्रीति दवे व पिंकी दवे, तैराक हतवी शहा को ‘सूर्यदत्त नेशनल यंग अचीवर अवॉर्ड’, जबकि मास्टर ऋषि शिव प्रसन्न और मास्टर राघव मालपाणी को ‘सूर्यदत्त लिटिल मास्टर नेशनल अवॉर्ड’ प्रदान किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button