
कमिश्नर और अन्य अधिकारी साइकिल से पहुंचे कार्यालय
रिपोर्ट विशाल समाचार संवाददाता
स्थान:रीवा ,मध्य प्रदेश
दिनांक: 03 फरवरी 2026.
रीवा पर्यावरण की सुरक्षा तथा स्वयं की स्वास्थ्य रक्षा के उद्देश्य से सप्ताह में मंगलवार के दिन कमिश्नर बीएस जामोद की पहल पर अधिकारी और कर्मचारी साइकिल से कार्यालय पहुंच रहे हैं। यह क्रम लगातार बना हुआ है। सुमंगल साइकिल दिवस पर कमिश्नर और अन्य अधिकारी साइकिल से कमिश्नर कार्यालय पहुंचे। कमिश्नर के साथ प्रभारी खनिज अधिकारी बसंतराम, संयुक्त संचालक कोष एवं लेखा टीएन टेकाम, अन्य संभागीय अधिकारी तथा कमिश्नर कार्यालय के कर्मचारी भी साइकिल से कार्यालय पहुंचे। संयुक्त आयुक्त दिव्या त्रिपाठी तथा कई अधिकारियों ने कार्यालय पहुंचने के लिए ई रिक्शा और ई स्कूटी का उपयोग किया।


