जनगणना अधिकारी नियुक्त
रिपोर्ट :विशाल समाचार संवाददाता
स्थान: रीवा मध्य प्रदेश
मऊगंज जिले में जनगणना 2027 के दोनों चरणों के लिए जनगणना अधिकारी नियुक्त कर दिये गये हैं। कलेक्टर संजय कुमार जैन प्रमुख जनगणना अधिकारी होंगे जबकि अपर कलेक्टर प्रमोद कुमार पाण्डेय को जिला जनगणना अधिकारी एवं हेमन्त त्रिपाठी सहायक परियोजना अधिकारी को अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार श्रीमती रश्मि चतुर्वेदी एसडीएम हनुमना को अनुविभागीय जनगणना अधिकारी बनाया गया है। वीरेन्द्र कुमार पटेल तहसीलदार को चार्ज अधिकारी ग्रामीण मऊगंज, उमाकांत शर्मा प्रभारी तहसीलदार को चार्ज अधिकारी ग्रामीण देवतालाब, शिवम कुमार गौतम तहसीलदार को चार्ज अधिकारी ग्रामीण हनुमना, सुनील कुमार द्विवेदी प्रभारी तहसीलदार को चार्ज अधिकारी ग्रामीण नईगढ़ी, नीरज कुमार दुबे नायब तहसीलदार को अतिरिक्त चार्ज अधिकारी ग्रामीण मऊगंज, शिव प्रसाद नामदेव नायब तहसीलदार को अतिरिक्त चार्ज अधिकारी ग्रामीण देवतलाब, बुद्धसेन माझी नायब तहसीलदार को अतिरिक्त चार्ज अधिकारी ग्रामीण हनुमना, बैसाखूराम प्रजापति नायब तहसीलदार को अतिरिक्त चार्ज अधिकारी ग्रामीण नईगढ़ी नियुक्त किया गया है। जबकि महेश पटेल सीएमओ नगर परिषद को चार्ज अधिकारी नगरीय मऊंगज, अरूण कुमार त्यागी सीएमओ को चार्ज अधिकारी नगरीय हनुमना एवं पूजा द्विवेदी सीएमओ को चार्ज अधिकारी नगरीय नईगढ़ी बनाया गया है।

