
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रीवा एयरपोर्ट से भोपाल रवाना हुए
रिपोर्ट: विशाल समाचार संवाददाता
स्थान: रीवा मध्य प्रदेश
रीवा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सतना जिले के प्रवास के उपरांत हेलीकाप्टर द्वारा रीवा एयरपोर्ट पहुंचे। तदुपरांत वायुयान द्वारा भोपाल रवाना हो गये। मुख्यमंत्री जी के साथ उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल भी भोपाल रवाना हुये। रीवा एयरपोर्ट में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल, जिला भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह सहित जनप्रतिनिधिगण व प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।


