न्यूनतम मूल्य पर गेंहू उपार्जन के लिए पंजीयन केन्द्र निर्धारित
रिपोर्ट :विशाल समाचार संवाददाता
स्थान : म ऊगंज,मध्य प्रदेश
मऊगंज ,रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेंहू उपार्जन के लिए पंजीयन 7 मार्च तक किया जा रहा है। कलेक्टर संजय कुमार जैन ने जिले में पंजीयन के लिए 25 पंजीयन केन्द्र निर्धारित किये हैं। जिला उपार्जन समिति की अनुशंसा पर केन्द्रों का निर्धारण किया गया है।
सेवा सहकारी समिति पन्नी, विपणन सहकारी समिति मऊगंज, सेवा सहकारी समिति पाड़र, पहाड़ी नृपतसिंह, पटपरा, लौर, खैरा, भीर, कोट, बन्ई, बहुती, नईगढी, खर्रा, चिल्ल, हनुमना, कैलाशपुर, मुनिहाई, बन्ना, हर्दी, गौरी, टटिहरा, देवरा पटेहरा, खटखरी, पांती, पहाड़ी को पंजीयन केन्द्र बनाया गया है। कलेक्टर ने पंजीयन केन्द्रों में पंजीयन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने राजस्व, खाद्य, कृषि एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों को समय-समय पर पंजीयन केन्द्र का निरीक्षण करने के निर्देश दिये हैं।


