प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

कलेक्टर ने जनगणना तैयारियों की समीक्षा की

कलेक्टर ने जनगणना तैयारियों की समीक्षा की

रिपोर्ट :विशाल समाचार संवाददाता

स्थान: मऊगंज ,मध्य प्रदेश

मऊगंज. आगामी जनगणना के सफल क्रियान्वयन को लेकर मऊगंज में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्टर संजय कुमार जैन की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जनगणना के प्रथम चरण यानी ‘हाउस लिस्टिंग’ (मकान सूचीकरण) और डिजिटल डेटा संकलन की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक कलेक्टर ने कहा कि यह जनगणना भारत की पहली ‘पूर्ण डिजिटल जनगणना’ होगी। इस बार डेटा संकलन के लिए मोबाइल ऐप और पोर्टल का उपयोग किया जाएगा, जिससे गणना की सटीकता और गति बढ़ेगी। उन्होंने निर्देश दिए कि जिले के प्रत्येक नागरिक का डेटा सही तरीके से दर्ज हो, इसके लिए प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को विशेष तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाए। मास्टर ट्रेनर्स के माध्यम से ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर पर कर्मियों को प्रशिक्षित किया जाए। इस बार जनगणना में जातिगत गणना को भी शामिल किया गया है, जिसके लिए विशेष संवेदनशीलता और सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए। बैठक में बताया गया कि हाउस लिस्टिंग की प्रक्रिया को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। आमजन को जनगणना के महत्व को समझाने के लिए प्रचार-प्रसार गतिविधियों को तेज करने पर जोर दिया गया। कलेक्टर ने कहा कि गणना कार्य में लगे कर्मचारियों को अन्य ड्यूटी से मुक्त रखा जाए ताकि वे अपना पूरा ध्यान इस राष्ट्रीय कार्य पर केंद्रित कर सकें। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और किसी भी तकनीकी समस्या के लिए कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर पीके पाण्डेय तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button