प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

मोबाइल वैन के माध्यम केवाईसी जागरूकता अभियान शुरू

मोबाइल वैन के माध्यम केवाईसी जागरूकता अभियान शुरू

रिपोर्ट:विशाल समाचार संवाददाता

स्थान :मऊगंज,मध्यप्रदेश

मऊगंज . मऊगंज जिले के सभी विकासखंडों में आम नागरिकों को वित्तीय सेवाओं से जोड़ने एवं केवाईसी प्रक्रियाओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से 9 फरवरी से 13 फरवरी तक मोबाइल वैन के माध्यम से विशेष जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। यह अभियान ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में चरणबद्ध रूप से आयोजित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत मोबाइल वैन द्वारा गांव-गांव जाकर केवाईसी, सेंट्रल केवाईसी रजिस्ट्री एवं अकाउंट हाइजीन एंड डिसिप्लिन से संबंधित जानकारी दी जा रही है। साथ ही जिन हितग्राहियों की केवाईसी प्रक्रिया लंबित हैं उनके निराकरण के लिए स्थल पर ही कैंप आयोजित कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है, जिससे आम नागरिकों को बार-बार बैंक अथवा कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। जागरूकता अभियान के दौरान ग्रामीणों को केवाईसी अपडेट नहीं होने से होने वाली समस्याओं, बैंकिंग सेवाओं में बाधा, सरकारी योजनाओं के लाभ में रुकावट तथा डिजिटल लेन-देन की सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां भी प्रदान की जा रही हैं। मोबाइल वैन प्रतिदिन निर्धारित रूट के अनुसार विभिन्न ग्रामों में पहुंचकर लगभग 80 से 100 किलोमीटर क्षेत्र का भ्रमण कर रही है। प्रशासन द्वारा संबंधित विभागों, स्थानीय निकायों एवं फील्ड लेवल अधिकारियों को अभियान को सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। स्थानीय प्रशासन, पंचायत प्रतिनिधियों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से अभियान को प्रभावी बनाया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक नागरिकों की केवाईसी एवं सीकेवाईसी पेंडेंसी का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जा सके। यह अभियान जिले में वित्तीय समावेशन को सशक्त बनाने तथा नागरिकों को बैंकिंग और डिजिटल सेवाओं से निर्बाध रूप से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button