महाराष्ट्रप्रशासनमुंबई

हिंद दी चादर’ शहादत समागम के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार

हिंद दी चादर’ शहादत समागम के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार

रिपोर्ट: विशाल समाचार संवाददाता

स्थान:  नवी मुंबई, महाराष्ट्र

नवी मुंबई ‘हिंद दी चादर – श्री गुरु तेग बहादूर’ के 350वें शहादत समागम के शताब्दी वर्ष के अवसर पर 28 फरवरी और 1 मार्च 2026 को खारघर, सेक्टर 29 स्थित ओवे मैदान में आयोजित भव्य कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारियाँ शुरू कर दी हैं।

विभागीय महसूल आयुक्त डॉ. विजय सूर्यवंशी ने कार्यक्रम स्थल पर आने वाले नागरिकों की सुविधा और वाहतूक, पार्किंग व्यवस्था का सूक्ष्म नियोजन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अतिमहत्त्वपूर्ण व्यक्ति और आम नागरिकों की सुविधा को सुनिश्चित करना प्राथमिकता होगी।

कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा बैठक में पुलिस उपायुक्त तिरुपती काकडे, अपर आयुक्त (सामान्य प्रशासन) फरोग मुकादम, सह आयुक्त (करमणूक) रविंद्र पवार, उपजिल्हाधिकारी रोहयो, नवी मुंबई समागम समन्वयक रविंद्र राठोड, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी अंशुमन श्रीवास्तव व रविंद्र इंगोले, प्र. जानकारी उपसंचालक मनोज सानप, जेएनपीए के वाहतूक अधिकारी यशवंत पाटील व नागेश आकोडे, तहसिलदार गजानन धुमाळ आदि उपस्थित रहे।

बैठक में बताया गया कि नागपुर और नांदेड में शांति और शिस्त के साथ आयोजित इस समागम के बाद, खारघर कार्यक्रम में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु शामिल होने की संभावना है। इस कारण वाहतूक जाम और भीड़ नियंत्रण के लिए एआई तकनीक का उपयोग करते हुए नियोजन किया जाएगा।

विशेष निर्देश दिए गए कि:

नाशिक, पुणे और मुंबई से जेएनपीए जाने वाली कंटेनर वाहनों का विशेष मार्ग तय किया जाए।

कार्यक्रम स्थल पर आने वाली बसों के लिए अलग मार्ग और पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

आवश्यकता पड़ने पर वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराए जाएँ।

रेलवे का समन्वय कर 28 फरवरी और 1 मार्च को पश्चिम, मध्य और हार्बर रेलवे मार्ग पर मेगाब्लॉक न लगाया जाए।

प्रशासन ने कहा कि इस भव्य आयोजन के दौरान किसी भी नागरिक को असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button