पूणेमहाराष्ट्रराजनीति

नवनिर्वाचित महापौर मंजुषा नागपुरे और उपमहापौर परशुराम वाडेकर ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

नवनिर्वाचित महापौर मंजुषा नागपुरे और उपमहापौर परशुराम वाडेकर ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

 

रिपोर्ट:विशाल समाचार संवाददाता

स्थान: पुणे,महाराष्ट्र

पुणे: विधान भवन, मुंबई में आज पुणे महानगरपालिका की नवनिर्वाचित महापौर मंजुषा नागपुरे, उपमहापौर परशुराम वाडेकर और गुटनेता गणेश बिडकर ने राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से सदिच्छा मुलाकात की।

इस अवसर पर पुणे शहर के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। विधानसभाध्यक्ष एड. राहुलजी नार्वेकर, महसूल मंत्री चंद्रशेखरजी बावनकुले, उच्च एवं तंत्र शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटील सहित अन्य मान्यवर भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुणे शहर के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार की ओर से पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पायाभूत सुविधाओं, नागरिक सुविधाओं, ट्रैफिक व्यवस्था और प्रस्तावित विकास परियोजनाओं को गति देने के लिए आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

इस अवसर पर रिपब्लिकन पार्टी के पुणे शहराध्यक्ष संजय सोनवणे, राज्य सचिव बाळासाहेब जानराव, भाजपा के दीपक नागपुरे भी उपस्थित थे।

नवनिर्वाचित महापौर और पदाधिकारियों ने इस बैठक के बाद विश्वास व्यक्त किया कि इस मुलाकात से पुणे शहर के विकास को नया बल मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button