
सेफर इंटरनेट डे पर कार्यक्रम आयोजित
रिपोर्ट :विशाल समाचार संवाददाता
स्थान:रीवा, मध्य प्रदेश
रीवा सेफर इंटरनेट डे 2026 के अवसर पर जिला एनआईसी द्वारा संभागीय आईटीआई कॉलेज, रीवा में कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। जिसमें प्रमुख वक्ता जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी श्री मनीष कुमार पटेल द्वारा सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, साइबर सुरक्षा एवं डिजिटल जागरूकता पर विशेष रूप से मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों, विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों का सहयोग सराहनीय रहा।



