इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

मतदाता पुनरीक्षण कार्य में तेजी लाने के निर्देश, जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

मतदाता पुनरीक्षण कार्य में तेजी लाने के निर्देश, जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

रिपोर्ट:विशाल समाचार संवाददाता

स्थान : इटावा उत्तर प्रदेश में

इटावा। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत नो मैपिंग एवं लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी एरर वाले मतदाताओं को नोटिस जारी करने तथा उनकी सुनवाई की प्रक्रिया का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने जसवंतनगर के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित एईआरओ (AERO) को निर्देश दिए कि सभी मामलों की सुनवाई समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि पुनरीक्षण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सही रूप से सूची में दर्ज किया जाए।

जिलाधिकारी ने आम जनता से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में आयोजित कैंपों में उपस्थित होकर अपने नाम का सत्यापन एवं पंजीकरण कराएं, ताकि कोई भी पात्र मतदाता मतदान के अधिकार से वंचित न रहे।

निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी जसवंतनगर कुमार सत्यमजीत सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button