
जिलाधिकारी इटावा व एसएसपी इटावा द्वारा थाना बकेवर का औचक निरीक्षण कर दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान: इटावा उत्तर प्रदेश
जनपद इटावा में आज दिनांक 21.02.2026 को जिलाधिकारी इटावा श्री शुभ्रांत कुमार शुक्ल* एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा थाना बकेवर का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान महोदयगण द्वारा थाना प्रभारी कार्यालय, थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, अभिलेखों का रख-रखाव, मालखाना, हवालात, शस्त्रागार एवं थाना परिसर की साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया।
इस अवसर पर अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण, लंबित विवेचनाओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, शिकायतों के समयबद्ध निवारण, महिला संबंधी प्रकरणों में संवेदनशीलता बरतने तथा थाना परिसर की स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। साथ ही थाना पर उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों की गणना लेकर उनकी कार्यप्रणाली की समीक्षा की गयी तथा जनसुनवाई को प्रभावी एवं पारदर्शी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिये गये।
इस दौरान पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें ।
