
कलेक्टर एवं एसपी ने आदिवासी परिवारों के साथ मनाई दीपावली
बच्चों को मिठाइयां एवं पटाखे वितरित किए, परिवारों को सौंपे भूमि की रजिस्ट्री संबंधित दस्तावेज
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश
मऊगंज . कलेक्टर राजेश कुमार ओगरे एवं पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई ने गत दिवस हनुमना विकासखंड की ग्राम पंचायत बहुती स्थित आदिवासी बस्ती प्लांट पहुंचकर आदिवासी परिवारों एवं बच्चों के साथ दीपावली का पर्व मनाया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को मिठाइयां एवं पटाखे वितरित कर त्योहार की खुशियां साझा कीं। अधिकारियों ने आदिवासी परिवारों से आत्मीय संवाद कर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने आदिवासी परिवारों को सौंपे भूमि की रजिस्ट्री संबंधित दस्तावेज । भूमि के दस्तावेज प्राप्त होने पर परिवारों के चेहरों पर खुशी और संतोष दिखाई दिया। अधिकारियों ने कहा कि त्योहारों की खुशियां समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचें और जरूरतमंद परिवार भी उल्लास के साथ पर्व मना सकें, इसी भावना के साथ उनके बीच पहुंचकर दीपावली मनाई गई। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शशिकांत सरयाम एसडीओपी सची पाठक सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।



