प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

गोवर्धन पूजा पर विधायक श्री पटेल ने किया गौपूजन,गौवंश संरक्षण का दिया संदेश

गोवर्धन पूजा पर विधायक श्री पटेल ने किया गौपूजन,गौवंश संरक्षण का दिया संदेश

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश 

मऊगंज . गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर मऊगंज विधायक श्री प्रदीप पटेल पटेहरा में आयोजित गौपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने गौमाता का विधि-विधान से पूजन एवं आरती कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में गौवंश के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। विधायक श्री पटेल ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गौमाता का विशेष स्थान है। गौवंश का संरक्षण एवं संवर्धन केवल धार्मिक आस्था ही नहीं, बल्कि हमारी सामाजिक और सांस्कृतिक जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि गाय ग्रामीण अर्थव्यवस्था और जैविक कृषि का महत्वपूर्ण आधार है। गौवंश से प्राप्त गोबर एवं गोमूत्र का उपयोग जैविक खाद और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने में किया जा सकता है। उन्होंने आमजन से गौसेवा को जीवनशैली का हिस्सा बनाने तथा गोवंश के संरक्षण में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की। इस अवसर पर सरपंच श्रीमती सुनीता पटेल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button