
हत्या कांड में तीन नामजद प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी। मेहसौल थाना क्षेत्र में दर्ज हत्या से संबंधित कांड संख्या 310/26 के मामले में पुलिस ने तीन नामजद प्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अभिजीत झा उर्फ अभिजीत कुमार, अनिकेत सिंह उर्फ अंकित कुमार एवं राहुल कुमार के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।



