
निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर को मिला भरपूर प्रतिसाद
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान: पुणे महाराष्ट्र
पुणे : रुद्रांग वाद्यपथक ट्रस्ट के पहल पर तथा अखिल बाजीराव रोड रामनवमी उत्सव समिती ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में रविवार (दि. 22 फरवरी 2026) को आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर को नागरिकों का उत्स्फूर्त प्रतिसाद मिला। यह शिविर नुमवी स्कूल के सामने, बाजीराव रोड, लोखंडे तालीम चौक, पुणे में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित किया गया।
शिविर का लाभ लगभग 1100 से 1200 नागरिकों ने लिया। इसमें रिक्शाचालक, वाहन चालक, पैदल आने वाले नागरिक, महिलाएं और युवाओं की बड़ी संख्या में सहभागिता रही।
यह शिविर चंद्रकांत पाटील (मंत्री, उच्च व तकनीकी शिक्षा तथा संसदीय कार्य, महाराष्ट्र राज्य एवं कोथरूड विधानसभा क्षेत्र के विधायक) के मार्गदर्शन में तथा समर्थ युवा फाउंडेशन के माध्यम से आयोजित किया गया।
शिविर में सामान्य स्वास्थ्य जांच, रक्त शर्करा (BSL-R), रक्त समूह, रक्तचाप, कोलेस्ट्रॉल तथा रक्त के घटकों (HB, RBC, WBC, PLT) की जांच की गई। इसके साथ ही दंत जांच, कीड़ा निकालना, फिलिंग (सीमेंट भरना), स्केलिंग और पॉलिशिंग जैसी सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं।
इसके अतिरिक्त 40 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों के लिए मोतियाबिंद और ग्लूकोमा जांच, तथा 40 से 60 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं के लिए स्तन कैंसर जांच (मैमोग्राफी) की सुविधा उपलब्ध कराई गई। महिलाओं और पुरुषों के लिए निकट दृष्टि हेतु निःशुल्क चश्मों का वितरण भी किया गया।
लगभग 13,500 रुपये मूल्य की स्वास्थ्य जांच पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध कराए जाने के कारण नागरिकों ने बड़ी संख्या में इसका लाभ उठाया।
शिविर की सफलता के लिए दिनेश डोंगरे, ओंकार बगाडे, अमित सातव, साक्षी मुंढे, धनश्री पांगारे, किर्ती वर्मा, सोहन बंडीवडार, मानस लबडे, गौरव कुंभार, ओमकार नवले, आयुष लांडगे, गोविंद भोसले, सुमित कुंभार, प्रथम भालेराव, साई घोणे, अमोल सोयाम, अमर (तात्या) भालेराव, वैभव फल्ले, विश्वनाथ गायकवाड, मंगेश थोरात, सुजल साळेकर सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने विशेष परिश्रम किए।


