
राज्यपाल ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का किया अवलोकन
रिपोर्ट ;विशाल समाचार
स्थान :मऊगंज मध्यप्रदेश
मऊगंज . राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कार्यक्रम स्थल में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया और लोगों दी जा रही शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली। किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग, मध्य प्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, विद्युत विभाग स्वास्थ्य विभाग, अनुसूचित जनजाति, विभाग, शिक्षा विभाग तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने प्रदर्शनी लगाई। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, लाडली लक्ष्मी योजना, पोषण अभियान, लाडली बहना, योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की जानकारी दी गई। साथ ही शिशुओं और गर्भवती महिलाओं के लिए आवश्यक पौष्टिक आहार की जानकारी देने के लिए स्टॉल में विभिन्न प्रकार के फल, सब्जियां तथा आहार का प्रदर्शन किया गया। विद्युत विभाग द्वारा सोलर रूफटॉप योजना, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना और समाधान योजना की जानकारी हितग्राहियों को दी गई। विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि समाधान योजना के तहत बकाया भुगतान बिजली बिल भुगतान पर प्रथम चरण की समय सीमा 28 फरवरी तक बढ़ा दी गई है। योजना के तहत 80 प्रतिशत सरचार्ज माफ किया जा रहा है जिसका लाभ उपभोक्ता उठा सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी में आयुष्मान योजना और सिकल सेल रोग में काउंसलिंग के महत्व की जानकारी दी गई। कृषि विभाग द्वारा प्रमुख रूप से प्राकृतिक खेती के बारे में जानकारी दी गई। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा विकसित भारत जी राम जी के तहत 125 दिनों के रोजगार गारंटी, एक बगिया मॉं के नाम की जानकारी दी गई। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल परीक्षण, जल जनित रोगों से बचाव एवं भूजल संवर्धन के बारे में जानकारी दी गई।
