प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

राज्यपाल ने विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया

राज्यपाल ने विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया

रिपोर्ट :विशाल समाचार

स्थान:मऊगंज मध्यप्रदेश

मऊगंज . राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से लाभान्वित हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया। उन्होंने एक बगिया मां के नाम योजना के हितग्राही सुशीला कोल, रामरती आदिवासी, श्यामवती कोल को स्वीकृति आदेश प्रदान किए। उन्होंने श्रीनिवास कोल, मंजू कोल, फुलवसिया कोल, रामकली कोल, निर्मला कोल को प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वास्थ्य विभाग अन्तर्गत अमर सिंह गोड़ व रामदेव कोल को फूड बास्केट, महिला एवं बाल विकास विभाग अन्तर्गत लाड़ली लक्ष्मी योजना एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के श्रेयांशी व कौशल्या सिंह मरकाम तथा रावेन्द्र पाल, ऋतिका विश्वकर्मा, आरएम विश्वकर्मा व अनुराग दाहिया को सिकल सेल कार्ड एवं श्रम विभाग के तहत अनुग्रह सहायता राशि का लाभ हितग्राहियों को वितरित किया गया। मऊगंज जिले में अभिनव पहल करते हुए वर्षा कोल को जल जीवन मिशन के तहत जल परीक्षण किट प्रदान की गई। इस अवसर पर जनजातीय नायकों मोतीलाल बैगा, सुदर्शन सिंह गोड़ व जगन्नाथ कोल का शॉल व श्रीफल से राज्यपाल जी ने सम्मान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button