
राज्यपाल का एयरपोर्ट पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया आत्मीय स्वागत
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान: रीवा मध्य प्रदेश
रीवा राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल अल्प प्रवास पर रीवा पहुंचे। रीवा एयरपोर्ट पहुंचने पर राज्यपाल श्री पटेल का सांसद श्री जनार्दन मिश्र, कमिश्नर बीएस जामोद, आईजी गौरव राजपूत, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर आत्मीय स्वागत किया। राज्यपाल श्री पटेल इसके बाद मऊगंज के सलैया में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हुए।