आयुष्मान भारत योजना – जिले के निजी अस्पताल
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी: आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना के तहत जिले में 13 निजी अस्पताल सूचीबद्ध किए गए हैं, जहाँ लाभार्थी अपना इलाज निःशुल्क करवा सकते हैं। हाल ही में 18 और निजी अस्पतालों को राज्य स्तर पर सूचीबद्ध करने के लिए अनुशंसा की गई है।
सूचीबद्ध प्रमुख अस्पताल:
नवजीवन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, नंदीपत मेमोरियल, आदर्श सुखसागर हॉस्पिटल, नारायणा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, मानव नर्सिंग होम, डॉ. रमाकांत सिंह मेमोरियल हॉस्पिटल, शिवम सेवा संस्थान, दास यूरोलॉजी & किडनी हॉस्पिटल, जनता मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, सियाराम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, राजीव मेमोरियल हेल्थ केयर, पॉपुलर हार्ट क्लीनिक, एस.के. झा मेमोरियल हॉस्पिटल।
महत्वपूर्ण सूचना:
लाभार्थी आयुष्मान कार्ड लेकर इन अस्पतालों में निःशुल्क इलाज करा सकते हैं।
किसी समस्या या जानकारी के लिए जिला कार्यक्रम समन्वयक या सिविल सर्जन, सीतामढ़ी से संपर्क करें।
सभी पात्र लाभार्थी सरकारी अस्पताल या CSC सेंटर पर जाकर अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।